मुजफ्फरपुर, अप्रैल 12 -- मुजफ्फरपुर। फुटबॉल एसोसिएशन के तत्वावधान में मोहम्मद शोएब उर्फ लाल भाई मेमोरियल जूनियर ब्वॉयज फुटबॉल लीग मई के प्रथम सप्ताह में होगा। मुजफ्फरपुर फुटबॉल संघ के अध्यक्ष अश्विनी खत्री ने शनिवार को इसकी जानकारी दी। उन्होंने बताया कि प्रतियोगिता खुदीराम बोस फुटबॉल मैदान में होगी। आयोजन को सफल बनाने के लिए मो. सलाउद्दीन को मुख्य संयोजक बनाया गया है। मो. सलाउद्दीन ने बताया कि पिछले वर्ष जितनी टीमों ने प्रतियोगिता में भाग लिया था। उन्हें इस वर्ष भी आमंत्रित किया गया है। टीम के पंजीकरण की तिथि 15 अप्रैल निर्धारित की गई थी। कुछ टीम के अनुरोध पर इसे 20 अप्रैल तक विस्तारित कर दी गई है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.