अयोध्या, दिसम्बर 24 -- अयोध्या। खेल निदेशालय द्वारा आयोजित प्रदेश स्तरीय समन्वय सबजूनियर बालिका एवं जूनियर बालक हॉकी प्रतियोगिता के लिए जिला व मण्डल स्तरीय चयन ट्रायल्स का आयोजन बुधवार को डॉ. भीमराव अम्बेडकर अंतरराष्ट्रीय कीड़ा संकुल डाभासेमर, अयोध्या में किया गया। इस दौरान खिलाड़ियों का चयन किया गया। क्षेत्रीय क्रीड़ा अधिकारी अनिमेष सक्सेना ने बताया कि चयनित खिलाड़ियों में अयोध्या के मो. अरसद, प्रिन्स वर्मा, अंश वर्मा, आदित्य वर्मा, अम्बेडकरनगर के आजाद , अतुल, अभय वर्मा, सौरम, शिवा, नेमिष गुप्ता बाराबंकी, दिव्याशू यादव, सम्प्रीत टोपो, अदनान सुलतानपुर, फैजान सुलतानपुर, अंश कुमार अमेठी, अनिकेश चौहान अमेठी चयनित हुए हैं। इसके अलावा अंकुर , अर्जुन को आरक्षित रखा गया है। आरएसओ अयोध्या ने बताया कि यह चयनित खिलाड़ी अयोध्या मंडल का प्रतिनिधित्व ...