बुलंदशहर, जून 8 -- इंटरनेशनल रैफरी व खुर्जा मार्शल आर्ट्स अकादमी के चीफ कोच अमित शर्मा ने बताया कि 26 सें 31 मई के बीच केएसआर कॉलेज कोयंबटूर तमिलनाडु में 25वीं सब जूनियर नेशनल वुशू प्रतियोगिता आयोजित हुई थी। जिसमें लगभग 1200 खिलाड़ियों ने अपने-अपने वजन भार में प्रतिभाग किया था। जिसमें की पहले से ही चयनित 24 किलो वजन भार में यश शर्म ने पहली फाइट महाराष्ट्र से दूसरी फाइट कर्नाटक से और तीसरी फाइट जम्मू कश्मीर से कुल 3 फाइट जीतकर कांस्य पदक अपने नाम किया। शनिवार को भूड़ा मंदिर शिव वाटिका स्थित खुर्जा मार्शल आर्ट्स अकादमी में यश को सम्मानित किया गया। इस मौके पर सुमित शर्मा, महेंद्र शर्मा, प्रेम कुमार, शिवांजलि, लिम्सी आदि रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...