धनबाद, मार्च 21 -- धनबाद आंध्र प्रदेश में आयोजित राष्ट्रीय जूनियर तीरंदाजी प्रतियोगिता में धनबाद के तीन खिलाड़ियों का चयन हुआ है। इसमें विनायक मोहन दास, आरुषि और शिवम सिंह शामिल हैं। तीनों ही खिलाड़ी टाटा स्टील प्रशिक्षण केंद्र में प्रशिक्षण प्राप्त करते हैं। तीनों ही खिलाड़ियों ने इस उपलब्धि का श्रेय अपने कोच सुलेखा सिंह और सुजीत कुमार को दिया है। कोच सुलेखा सिंह ने कहा कि उन्हें उम्मीद है कि तीनों ही खिलाड़ी मेडल जीतकर धनबाद का नाम रोशन करेंगे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.