गिरडीह, जून 25 -- गिरिडीह। 39वें क्योरुगी और 13वें पौमसाई राष्ट्रीय सब जूनियर ताईक्वांडों चैम्पियनशिप 2025 प्रतियोगिता में दो बहनों ने स्वर्ण और रजत पदक जीता है। दोनों बहन डीएवी पब्लिक स्कूल सीसीएल गिरिडीह छठी कक्षा की छात्रा है। प्रतियोगिता में नाव्या सिंह और काव्या सिंह ने झारखंड का प्रतिनिधित्व करते हुए पदक जीता है। काव्या ने स्वर्ण पदक और नाव्या ने रजत पदक जीतकर झारखंड के साथ गिरिडीह व सीसीएल डीएवी स्कूल का मान बढ़ाया है। बताया गया कि राष्ट्रीय सब जूनियर ताईक्वांडों चैंपियनशिप 2025 का आयोजन उत्तराखंड के तत्वाधान में 23 से 25 जून 2025 के बीच हरिद्वार में आयोजित हुआ। जिसमें दोनों बहनों ने सफलता का परचम लहराया है। काव्या व नाव्या के पदक जीतने पर सीसीएल डीएवी के प्राचार्य ओम प्रकाश गोयल ने बधाई देते हुए कहा कि इस उम्र में दोनों बच्चों ने ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.