गोरखपुर, मार्च 2 -- गुलरिहा,हिन्दुस्तान संवाद। बीआरडी मेडिकल कॉलेज में शनिवार एक बार फिर जूनियर डॉक्टरों ने तीमारदार को पीट दिया। वाकया जनरल सर्जरी विभाग का है। तीमारदार एक मरीज का हाल पूछने के लिए मेडिकल कालेज पहुंचा था। मरीज की सर्जरी हो रही थी। बताया जाता है कि तीमारदार नशे में था। ऑपरेशन थिएटर के बाहर ही तीमारदार से जूनियर डॉक्टरों की कहासुनी हो गई। इसके बाद वार्ड में मौजूद जूनियर डॉक्टरों ने मरीज का हाल जानने आए तीमारदार को पीट दिया। सूचना पर पहुंची मेडिकल चौकी पुलिस ने मामले को शांत कराया। बताया जा रहा है कि चिलुआताल क्षेत्र के नकहा निवासी बासमती देवी (75) वर्ष शनिवार को सीढ़ी से गिरकर घायल हो गई थीं। जिन्हें दोपहर बीआरडी मेडिकल कॉलेज के ट्रामा सेंटर के सर्जरी विभाग में भर्ती किया गया है। सजरी विभाग के माइनर ओटी में मरीज की प्राथमिक...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.