पाकुड़, सितम्बर 2 -- प्रखंड के घाटचोरा गांव में युवा स्पोर्टिंग क्लब के द्वारा पांच दिवसीय कपड़ा बॉल फुटबॉल खेल एवं कुस्ती प्रतियोगिता का शुभारंभ किया गया। खेल का उद्घाटन मुख्य अतिथि डिग्री कॉलेज के प्रिंसिपल मसूद अहमद, झामुमो के जिला संगठन सचिव अनारुद्दीन मियां और सांसद प्रतिनिधि कुणाल अल्फ्रेड हेम्ब्रम ने संयुक्त रूप से फीता काट कर किया। प्रतियोगिता के पूर्व स्व. दिशोम गुरु शिबू सोरेन के तस्वीर पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी गई। प्रतियोगिता का पहला मुकाबला एफसी जूनियर टाइगर टीम और एफसी ब्लैक ड्रैगन टीम के बीच खेला गया। दोनों ही टीमों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए निर्धारित समय तक दोनों ही टीमें बराबरी पर रही। दोनों टीमों के बीच पेनल्टी शूटआउट किया गया। जिसमें एफसी जूनियर टाइगर ने एक गोल से पराजित कर अगले मुकाबले के लिए स्थान सुनिश्चित क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.