नोएडा, फरवरी 10 -- नोएडा, प्रमुख संवाददाता। शहर की जिम्नास्ट अभिद्या सिंह देव का चयन जूनियर एशियाई जिम्नास्टिक शिविर के लिए किया गया है। पूरे देश से जूनियर वर्ग में आठ जिम्नास्ट का चयन किया गया, जिसमें अभिद्या दूसरे स्थान पर रही। 12 जनवरी को चयन ट्रायल भुवनेश्वर में आयोजित किया गया था। चयनित खिलाड़ियों की घोषणा सोमवार को की गई। जिले से पहली बार किसी भी जिम्नास्ट का चयन जूनियर एशियाई चैंपियनशिप शिविर के लिए हुआ है। वहीं उत्तर प्रदेश से करीब डेढ़ दशक बाद इस प्रतियोगिता के शिविर में कोई जिम्नास्ट चुना गया है। एशियाई जूनियर जिम्नास्टिक चैंपियनशिप के लिए तीन खिलाड़ियों का चयन होना है। शिविर के लिए चयनित आठ खिलाड़ियों का ट्रायल लिया जाएगा। इसके बाद अंतिम तीन महिला खिलाड़ियों का चयन किया जाएगा, जो भारत के लिए जूनियर एशियाई जिम्नास्टिक चैंपियनशिप...