बिजनौर, फरवरी 24 -- मीरी पीरी खालसा एकेडमी में आयोजित जूनियर एथलेटिक्स मीट का हर्षोल्लास के साथ भव्य तरीके से समापन किया गया। जूनियर एथलेटिक्स मीट के तहत मेंढक दौड़, गुब्बारा दौड़, उल्टी दौड़, लंगड़ी दौड़, बाधा दौड़, तथा रस्साकशी सहित विभिन्न प्रतियोगिताओं में सिम्मिलित होकर छात्र- छात्राओं ने अनुशासन, आत्मविश्वास और प्रतिभा का शानदार प्रदर्शन किया। इस दौरान बच्चों की ऊर्जा, जोश और तालियों की गूंज से समूचा विद्यालय परिसर प्रफुल्लित हो उठा। प्रतियोगिताओं में हर्षित यादव, मनवीर सिंह, गुरताज सिंह, अजीत सिंह, उपकार सिंह, हरवीर सिंह, जसवीर सिंह, हसन, सुखमीत कौर, रविराज सिंह, सहजदीप कौर, गुरजोत सिंह, सुखमीत कौर, गुरसेवक सिंह, विमलदीप सिंह, सीरतदीप कौर, गुरसाहिब सिंह, गुरकीरत कौर, दिव्यांश, गुरलीन कौर, भूपेंद्र सिंह, जसकीरत कौर, मो. असद, सृष्टि,...