हल्द्वानी, मई 29 -- हल्द्वानी, संवाददाता। उत्तराखंड पावर जूनियर इंजीनियर एसोसिएशन में आशीष काला नैनीताल जिले के अध्यक्ष और जगदीश पंत सचिव चुने गए हैं। वहीं ऊधमसिंह नगर में भुवन चंद्र जोशी को जिलाध्यक्ष और सुमित गिरी को सचिव की जिम्मेदारी सौंपी गई। गुरुवार को हल्द्वानी में हुई संगठन की बैठक में नई कार्यकारिणी का चुनाव किया गया। नैनीताल में करण मटेला का जिला उपाध्यक्ष और विनोद कुमार शाह को संगठन सचिव की जिम्मेदारी दी गई। ग़ुरुवार को पनचक्की चौराहे में संगठन की मंडल स्तरीय बैठक का आयोजन किया गया। इस दौरान नैनीताल जिला कार्यकारिणी में प्रचार सचिव कुंदन आर्य, कोषाध्यक्ष बलवंत रौतेला, लेखा निरीक्षक रश्मिलता आर्य और कार्यकारिणी सदस्य मोहम्मद आजम को सर्वसहमति से चुना गया। वहीं उधम सिंह नगर के लिए उपाध्यक्ष सत्यम भारद्वाज, संगठन सचिव भावना रेखाडी,...