लखीमपुरखीरी, फरवरी 9 -- पलियाकलां। शहर स्थित जिला पंचायत बालिका इंटर कालेज में इंटरमीडिएट की छात्राओं के विदाई समारोह का आयोजन किया गया। इस दौरान जूनियर छात्राओं ने विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत करते हुए सीनियर छात्राओं को विदाई दी।कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल दिव्या उपाध्याय ने कहा कि विदाई मार्मिक संवेदनाओं का महोत्सव होता है। शैक्षिक परिवेश का यह परिवर्तन जीवन पथ का मार्ग प्रशस्त करेगा। इस विद्यालय के संस्कार आपके जीवन को सदैव पल्लवित व पुष्पित करते रहेंगे। मुख्य वक्ता मंजू सिंह ने कहा कि परिवर्तन प्रकृति का शाश्वत नियम है। इसे हमें सहजता के साथ स्वीकार करना चाहिए। छात्राओं को हमेशा सकारात्मक रहकर राष्ट्र के मूल्यों को आत्मसात करना चाहिए। तभी एक शिक्षित व संस्कारित समाज का सृजन हो सकता है। प्रधानाचार्य कृष्ण अवतार...