हरिद्वार, नवम्बर 12 -- भैरव अष्टमी के मौके पर बुधवार को श्रीपंच दश नाम जूना अखाड़े में भगवान शिव के सौम्य रूप भगवान आनंद भैरव विशेष पूजन किया गया। इस अवसर पर बैंड बाजों के साथ भगवान आनंद भैरव की पालकी की शोभायात्रा भी निकाली गई। जूना अखाड़े के अंतर्राष्ट्रीय संरक्षक श्रीमंत हरि गिरी के सानिध्य में अंतर्राष्ट्रीय अध्यक्ष श्रीमहंत मोहन भारती, अंतर्राष्ट्रीय वरिष्ठ अध्यक्ष श्रीमहंत प्रेम गिरि, महामंत्री श्रीमहंत महेश पुरी अंतर्राष्ट्रीय सचिव श्रीमहंत ओम भारती, श्रीमहंत कंचन गिरि, श्रीमहंत महाकाल गिरी श्रीमहंत आदित्य गिरी, मुख्य पुजारी महंत भास्कर पुरी आदि ने नगर कोतवाल श्रीआनंद भैरव का विशेष श्रृंगार किया तथा पांच प्रहर की विशेष पूजा अर्चना का आयोजन किया। इसमें नागा संन्यासियों के साथ ही श्रद्धालु भक्तों ने भाग लिया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्...