बिजनौर, जनवरी 10 -- नगर के मौहल्ला में पांच दिन पूर्व मंडीमोल गंज में जूते के शोरूम में जाली तोड़ कर हुई चोरी का पुलिस ने खुलासा करते हुए तीन युवकों व एक बाल अपचारी को गिरफ्तार कर लिया। उनके पास से 52,650 रुपये, एक बाइक भी पुलिस ने बरामद की है। शनिवार को नगीना पुलिस ने जूता व्यापारी मनोज कुमार के जूते के शोरूम में पांच दिन पूर्व हुई चोरी की घटना के खुलासे में अभिषेक उर्फ लब्बू पुत्र रविन्द्र निवासी मौहल्ला जोशियान, अंकित पुत्र फूल मेघराज उर्फ छोटे निवासी ग्राम फतेहपुर थाना नगीना, लक्ष्य पुत्र कुलदीप जोशी निवासी मौहल्ला जोशियान थाना नगीना को चोरी के 52,650 रुपये, एक मोटर साईकिल टीवीएस अपाची सहित गिरफ्तार किया गया। पुलिस ने बताया कि 05 जनवरी को मनोज कुमार पुत्र जितेन्द्र कुमार निवासी मौ मानक चंद ने तहरीर देकर अज्ञात के खिलाफ दुकान में हुई च...