बिहारशरीफ, अप्रैल 5 -- जूता में छिपा था सांप, पहनने पर युवक को डंसा बिहारशरीफ, एक संवाददाता। सोहसराय थाना क्षेत्र के बिचली अड़ान मोहल्ले में एक युवक को सांप ने डंस लिया। हालत बिगड़ने पर उसे सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। रंजीत कुमार का पुत्र दीपक कुमार ने बताया कि किसी काम से बाहर जाने के लिए वह जूता पहन रहा था। जूता में सांप छिपकर बैठा हुआ था। जैसे ही वह जूता पहना सांप ने उसे डंस लिया। जब जूता खोला तो निकल कर भाग गया। चिकित्सक डॉ सावन सुमन ने बताया कि सांप जहरीला नहीं था। कुछ घंटे के बाद युवक को अस्पताल से छुट्टी दे दी गयी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.