शाहजहांपुर, फरवरी 16 -- होली पर निकलने वाले प्रसिद्ध बड़े लाट साहब के जुलूस को लेकर कमेटी और प्रशासन ने तैयारियां तेज कर दी हैं। इस बार कमेटी ने दो लाट साहब तय किए हैं, जिनमें एक को स्पेयर के रूप में रखा जाएगा। उधर, जुलूस के मद्देनजर पुलिस ने अतिरिक्त फोर्स और विशेष सुरक्षा इंतजाम की रूपरेखा तैयार कर ली है। शहर में होली पर निकलने वाला लाट साहब का जुलूस अपनी अनूठी परंपरा 'जूतामार होली' के कारण देशभर में अलग पहचान रखता है। जुलूस के दौरान शहर के विभिन्न स्थानों पर लाट साहब का प्रतीकात्मक रूप से जूतों से स्वागत किया जाता है। परंपरा के अनुसार कमेटी करीब एक माह पहले लाट साहब का चयन करती है और उसकी पहचान गोपनीय रखी जाती है। पंद्रह दिन पूर्व चयनित व्यक्ति को कमेटी अपनी निगरानी में ले लेती है तथा खानपान और अन्य व्यवस्थाएं संभालती है। कमेटी के दीप ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.