औरंगाबाद, अगस्त 31 -- कृषि में नवाचार के तहत दाउदनगर अनुमंडल के दाउदनगर, हसपुरा और ओबरा प्रखंड में खलिहान व भारतीय पटसन बोर्ड की पहल पर जूट की खेती आरंभ की गई थी। किसानों ने उत्साह के साथ इसकी खेती की और अब फसल तैयार हो चुकी है। इन दिनों खेतों में रेशे निकालने का कार्य चल रहा है। इस संदर्भ में भारत सरकार के पटसन बोर्ड से नवेंदु भौमिक, पल्लव दास, भारतीय जूट निगम के अंशुमान बनर्जी, अमित कुमार, संजीत मंडल और फारबिसगंज से अजीत कुमार सहित अधिकारियों की टीम ने दाउदनगर अनुमंडल क्षेत्र का दौरा किया। टीम ने विभिन्न गांवों में जाकर खेती का जायजा लिया और किसानों से सीधे फीडबैक लिया। उन्होंने जूट की खेती में आने वाली चुनौतियों को समझने की कोशिश की। संस्था से जुड़े रविकांत और गया यादव ने बताया कि अनुश्रवण करने वाली टीम खेती की प्रगति से प्रभावित हुई ह...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.