जमशेदपुर, जुलाई 10 -- जमशेदपुर। जुस्को बागबेड़ा क्षेत्र में कई दिनों से सफाई अभियान चला रहा है। इससे रोज सैकड़ों टन कचरा निकल रहा है। बुधवार को बागबेड़ा कॉलोनी के बजरंगी खेल मैदान व मजार के आसपास सफाई अभियान चला जबकि मंगलवार को बागबेड़ा रामनगर में बजरंगबली मंदिर के पास मंगलवार को विधायक संजीव सरदार के सहयोग से सफाई अभियान चलाया गया था। उप मुखिया संतोष ठाकुर ने बताया कि, बागबेड़ा में कचरा एकत्र का निश्चित जगह नहीं होने से दिक्कत हो रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...