संभल, मार्च 10 -- रंग एकादशी के चौपाई जुलूस को शांतिपूर्ण संपन्न कराने के लिए रविवार को कोतवाली में सीओ ने जुलूस समिति के सदस्यों के साथ बैठक की। जुलूस को नियमानुसार शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न कराने की अपील की गई। सदर कोतवाली में रविवार दोपहर को संपन्न हुई बैठक में रंग एकादशी जुलूस समिति के पदाधिकारी व कार्यकर्ता पहुंचे। सीओ ने कहा कि रंग एकादशी चौपाई के जुलूस को नियम के अनुसार संपन्न करें। कोई ऐसा कार्य नहीं करें, जिससे किसी को दिक्कत हो। बैठक में कोतवाल अनुज तोमर, कुलदीप ऐरन, बबलू शर्मा आदि मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.