गिरडीह, मार्च 5 -- गिरिडीह। झामुमो के स्थापना दिवस समारोह में शामिल होने मंगलवार को झंडा मैदान झारखंड कोलियरी मजदूर यूनियन के कार्यकर्ता जुलूस लेकर पहुंचे। सीसीएल क्षेत्र के यूनियन कार्यालय में झाकोमयू के कार्यकर्ता जमा हुए। यहां पर सबसे पहले महिला कार्यकर्ताओं ने कल्पना सोरेन के राजनीति शुरू करने के एक साल पूरा होने के उपलक्ष्य में केक काटकर जश्न मनाया। इसके बाद कार्यकर्ता झाकोमयू के अध्यक्ष हरगौरी साव छक्कू, सचिव तेजलाल मंडल, अर्जुन रवानी आदि के नेतृत्व में ढोल नगाड़े के साथ समारोह स्थल झंडा मैदान के लिए रवाना हुए। इस दौरान कार्यकर्ता उत्साह के साथ शिबू सोरेन, हेमंत सोरेन, कल्पना सोरेन, सुदिव्य कुमार सोनू जिंदाबाद के नारेलगारहेथे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.