हाजीपुर, जुलाई 8 -- हाजीपुर। नगर संवाददाता सदर थाना क्षेत्र के दिग्घी ओवरब्रिज स्थित चइला चौक के पास रविवार की देर रात ताजिया जुलूस में शामिल डीजे ट्रॉली के नीचे दबने से एक अधेड़ की मौत हो गई। मृतक सदर थाना क्षेत्र के दौलतपुर देवरिया गांव निवासी मो.अब्बास के पुत्र मोहम्मद जब्बार था। मौत की सूचना मिलते ही ताजिया जुलूस में शामिल दर्जनों लोग सदर अस्पताल पहुंचे। जहां सभी लोगों का रो-रोकर हाल-बेहाल बना हुआ था। मौत की सूचना अस्पताल प्रशासन ने नगर थाने की पुलिस को दी। नगर थाने की पुलिस कागजी कार्रवाई के बाद पोस्टमार्टम के बाद शव को परिजनों को सौंप दिया। इस संबंध में मिली जानकारी के अनुसार काजीपुर थाना क्षेत्र के फतेहाबाद गांव से रविवार की शाम करीब 6 बजे डीजे ट्रॉली के साथ ताजिया जुलूस लेकर जढ़ुआ स्थित कर्बला मैदान जाने के लिए निकले थे। इसी दौरान...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.