बागपत, अप्रैल 29 -- सिंघावली अहीर थाना क्षेत्र के बिलौचपुरा गांव में बगैर अनुमति वफ्फ संशोधन कानून के विरोध जुलूस निकालने वाले 17 आरोपियों ने सोमवार को न्यायालय में आत्म समर्पण किया। जिसके बाद न्यायाधीश ने सभी अंतरिम जमानत दे दी। गत 18 अप्रैल को जुमे की नमाज के बाद मुस्लिम वर्ग के लोगों ने बिलौचपुरा गांव में जुलूस निकालकर प्रदर्शन किया था। उन्होंने सड़कों पर उतरकर गांव में जुलूस निकालते हुए नारेबाजी और प्रदर्शन किया था। यह जलूस प्रदर्शन वफ्फ संशोधन कानून के विरोध में किया गया था। मामला पुलिस तक पहुंचने के बाद सिंघावली अहीर थाना पुलिस ने जुलूस की वीडियो फुटेज जुटाई। जिसके बाद 21 लोगों की पहचान हुई। पुलिस ने 21 लोगों को नामजद और 35 अज्ञात व्यक्तियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया था। अधिवक्ता आकिब चौधरी एडवोकेट ने बताया कि सोमवार को न्याययिक मजिस...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.