रामपुर, मई 26 -- जुलूस और डीजे की अनुमति के बिना ग्रामीणों ने भारी जनसंख्या इकट्ठा कर गांव में जुलूस निकाला जा रहा था। जिसकी सूचना किसी ने पुलिस को दे दी। सूचना के बाद पुलिस गाड़ी में लदे डीजे को थाना पटवाई ले आई। रविवार को पटवाई थाना क्षेत्र के लालपुर पट्टी कुंदन गांव में युवा अहीर रेजिमेंट की झांकी का प्रदर्शन कर रहे थे। झांकी प्रदर्शन में बिना अनुमति डीजे और काफी संख्या में लोग भी इक्कठा हुए थे। इसकी शिकायत किसी ने पुलिस से की। जिस पर थाना पटवाई पुलिस गांव पहुंची और डीजे को जब्त करके वाहन समेत थाने ले आई। थाना प्रभारी संदीप मिश्रा का कहना है कि डीजे एक ही जगह पर बजता पाया गया। जिसको थाना लाकर पूछताछ जारी है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.