रिषिकेष, फरवरी 12 -- सेंटर ऑफ ट्रेड यूनियन (सीटू) समेत अन्य मजदूर संगठनों के राष्ट्रव्यापी हड़ताल के तहत गुरुवार को ऋषिकेश में संविदा श्रमिक संघ के बैनर तले सदस्यों ने शहर में जुलूस निकाला। उन्होंने केंद्र सरकार के खिलाफ तहसील में प्रदर्शन करते हुए चार श्रम संहिताओं को रद करने समेत आठ सूत्रीय मांगों से संबंधित ज्ञापन राज्यपाल को भेजा। ऋषिकेश में दून मार्ग स्थित इंद्रमणि बडोनी चौक पर विभिन्न संगठनों से जुड़े सदस्य एकजुट हुए। यहां से उन्होंने हरिद्वार बाईपास मार्ग पर मांगों के निस्तारण को लेकर नारेबाजी करते हुए जुलूस निकाला। गौरा देवी चौक से वह सीधे तहसील मुख्यालय पहुंचे। प्रदर्शन करते हुए सीटू के ऋषिकेश महामंत्री प्रदीप उनियाल ने आरोप लगाया कि केंद्र सरकार ने मजदूरों के 44 श्रम कानूनों को समाप्त कर उन्हें गुलाम बनाने के लिए चार श्रम संहिता...