मैनपुरी, मई 29 -- अपर प्रधान मुख्य वन संरक्षक आगरा जोन भीमसेन गुरुवार को मैनपुरी पहुंचे। उन्होंने वर्ष 2024 में मैनपुरी वन विभाग द्वारा किए गए पौधरोपण तथा अन्य कार्यों का निरीक्षण किया। उन्होंने करहल रेंज के ग्राम तखरऊ और भांति में 5-5 हेक्टेयर जमीन पर किए गए पौधरोपण का निरीक्षण किया। क्षेत्रीय वन अधिकारी शोएब आलम अंसारी को निर्देश दिए कि वे रोपित किए गए पौधों के स्थलों का हर रोज निरीक्षण करें। मृत पौधों के स्थान पर नए पौधे रोपित किए जाएं। जुलाई में 35 लाख से अधिक नए पौधे रोपित करने के दिशा-निर्देश भी उन्होंने दिए। अपर प्रधान मुख्य वन संरक्षक आगरा ने निरीक्षण के दौरान कहा कि किसी भी तरह की गड़बड़ी स्वीकार नहीं होगी। जो पौधे सूख रहे हैं, उनके लिए सिंचाई की व्यवस्था की जाए। यहां से वे किशनी रेंज के ग्राम तरिहा रामनगर पौधशाला, कुसमरा-रामनगर ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.