नई दिल्ली, अगस्त 12 -- बीते महीने (जुलाई) में देश की औसत महंगाई दर आठ साल के न्यूनतम स्तर पर पहुंची गई। इस दौरान महंगाई दर में जून के मुकाबले 0.55 अंकों की गिरावट दर्ज की गई, जिसके बाद उपभोक्ता मूल्य सूचकांक (सीपीआई) आधारित औसत महंगाई दर 1.55 प्रतिशत दर्ज की गई है, जो जून में 2.10 प्रतिशत रही थी। महंगाई दर में गिरावट दालों एवं उत्पादों, परिवहन एवं संचार, सब्जियों, अनाज एवं उत्पादों, शिक्षा, अंडे, चीनी और मिठाई से जुड़ी कीमतों में कमी के कारण आई है। मंगलवार को राष्ट्रीय सांख्यिकी कार्यालय (एनएसओ) द्वारा जारी आंकड़ों से पता चलता है कि बीते महीने सालाना आधार पर महंगाई दर (सीपीआई) जून 2017 के बाद सबसे निम्न स्तर पर पहुंची। जून 2017 में महंगाई दर 1.54 फीसदी रही थी। बीते महीने उपभोक्ता खाद्य मूल्य सूचकांक (सीएफपीआई) आधारित खाद्य महंगाई दर जुलाई...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.