बांका, जुलाई 22 -- बांका, निज प्रतिनिधि। जिले में इस खरीफ सीजन में 1 लाख 14 हजार 197 हेक्टेयर भूमि में धान की खेती होनी है। इसके लिए यहां 11 हजार 419 हेक्टेयर भूमि में धान के बीचडे लगाए गए हैं। लेकिन यहां धान की रोपाई की रफ्तार धीमी है। यहां जुलाई माह में हुई अच्छी बारिश के बीच महज 24 हजार 826 हेक्टेयर भूमि में ही धान की रोपनी हो सकी है। जो धान की खेती के लक्ष्य का 21.74 प्रतिशत है। क्षेत्र में पूर्णिया के रास्ते मानसून ने 2 दिन विलंब से प्रवेश किया है। यहां मानसून ने 17 जून को दस्तक दी है। लेकिन जून में मानसून की बहुत अच्छी बारिश नहीं हुई। जून में यहां सामान्य से 30.70 मिली मीटर बारिश कम हुई। जिससे क्षेत्र के सभी किसान जून में अपने खेतों में धान का बीचडा नहीं गिरा सके। यहां जुलाई माह के प्रथम सप्ताह तक खेतों में बीचडा गिराए जाने को किसान...