जामताड़ा, जुलाई 21 -- जुलाई माह में अब तक 128 प्रतिशत बारिश, लक्ष्य के विरुद्ध 37 प्रतिशत धान की रोपाई जामताड़ा,प्रतिनिधि। मानसून का असर जामताड़ा में औसत से ज्यादा हुआ है। जुलाई महीने में औसतन 325 मिमी बारिश की आवश्यकता होती है। लेकिन इस बार यह रिकॉर्ड टूट चुका है। 21 जुलाई तक जिले में कुल वर्षापात 418.20 मिलीमीटर हो चुका है। जबकि 10 दिन महीने का अभी शेष है। इस लिहाज से देखा जाए तो अब तक 128 प्रतिशत बारिश हो चुकी है। जिसने धान की खेती को बुरी तरह प्रभावित भी किया है। अगर वर्षा सही अनुपात में हुई होती तो अच्छे खासे क्षेत्रफल में धान की खेती हुई होती। लेकिन असमय और अधिक बारिश होने के कारण जिले में अब तक 36.57 प्रतिशत यानी 19014 हेक्टेयर भूमि पर धान की रोपाई हुई है। बता दें की मानसून का असर इस बार जामताड़ा में विशेष देखने को मिला है। औसत से अ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.