कन्नौज, फरवरी 4 -- कन्नौज। लूट व डकैती के आरोपी ने अदालत में अपना गुनाह कबूल कर लिया। इस पर अदालत ने उसे आठ साल कठोर कैद की सजा सुनाई है। साथ ही उस पर दस हजार रुपये अर्थदंड भी लगाया है। आठ साल पुराने इस मामले का शातिर अभी जेल में बंद है। विपिन यादव निवासी घनश्यामपुरा थाना जसवंत नगर इटावा ने साल 2017 में डकैती व लूटपाट की घटना को अंजाम दिया था। इस मामले में कोतवाली गुरसहायगंज में मामला दर्ज किया गया था। पुलिस ने मामले की विवेचना के बाद आरोपी के विरुद्ध कोर्ट में आरोप पत्र पेश किया था। बुधवार को मामले की सुनवाई करते हुए एडीजे प्रथम हरिप्रसाद ने दोनों पक्षों की दलीलें सुनने के बाद विपिन यादव को दोषी करार दिया। अदालत ने उसको आठ साल कैद की सजा सुनाई है। साथ ही उस पर दस हजार रुपये अर्थदंड लगाया है। चोरी में छह माह की सजा, एक हजार रुपये का जुर्म...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.