सीतामढ़ी, जनवरी 1 -- सीतामढ़ी। नववर्ष के पहले दिन सीतामढ़ी यातायात पुलिस ने दंड की जगह संवाद और सख्ती की जगह संवेदनशीलता अपनाते हुए एक सराहनीय पहल की। एसपी अमित रंजन के निर्देश पर यातायात थानाध्यक्ष सह इंस्पेक्टर प्रशांत कुमार के नेतृत्व में शहर के प्रमुख चौक-चौराहों पर विशेष यातायात जागरूकता अभियान चलाया गया, इसमें नियम तोड़ने वालों को जुर्माना नहीं, बल्कि गुलाब का फूल और चॉकलेट देकर यातायात नियमों के प्रति जागरूक किया गया। यह अभियान अहले सुबह से किरण चौक, मेहसौल चौक और कारगिल चौक सहित शहर के व्यस्त इलाकों में चलाया गया। अभियान के दौरान बिना हेलमेट और ट्रिपल लोड बाइक चला रहे चालकों को रोका गया और उन्हें यातायात नियमों की जानकारी दी गई। वहीं चारपहिया वाहनों में बिना सीट बेल्ट लगाए वाहन चला रहे चालकों को नियमों का पालन करने की सख्त हिदायत ...