हापुड़, मार्च 16 -- गढ़मुक्तेश्वर। जुमे की नमाज के बाद विश्व शांति, मानव कल्याण. अमनचैन और आपसी सौहार्द की मजबूती के साथ ही देश में खुशहाली के लिए मस्जिदों में सामुहिक दुआ मांगी गई। दुल्हैंडी के दिन रंग खेले जाने के कारण रमजान माह के दूसरे जुमे की नमाज को लेकर शुक्रवार को पुलिस प्रशासन द्वारा कड़ी निगरानी के साथ ही सडक़ों पर सघन गश्त की गई। मिश्रित आबादी से जुड़ीं मस्जिदों से लेकर नमाज संपन्न होने तक आवागमन वाले रास्तों पर भी विशेष निगरानी रखी गई। एसडीएम साक्षी शर्मा, सीओ स्तुति सिंह, तहसीलदार धर्मेंद्र सिंह, इंस्पेक्टर नीरज कुमार गढ़, महेंद्र सिंह बहादुरगढ़, एसओ सुमित तोमर सिंभावली, चौकी प्रभारी इंद्रकांत यादव अपने क्षेत्रों में सुबह से लेकर नमाज संपन्न होने तक गश्त करते हुए सुरक्षा और शांति व्यवस्था का जायजा लेने में जुटे रहे। नमाज संपन्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.