मऊ, अक्टूबर 3 -- मऊ। ताने-बाने के मऊ जिले में शुक्रवार को दशहरा मेला, दुर्गा प्रतिमा विसर्जन के बीच कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच जुमे की नमाज अदा की गई। सुरक्षा के मद्देनजर सभी मस्जिदों पर पुख्ता इंतजाम किए गए थे। मुस्लिम समाज के लोगों ने भी जुमे की नमाज के दौरान अमन और शांति के लिए दुआख्वानी किया। नगर क्षेत्र के शाही मस्जिद सहित समेत सभी प्रमुख और छोटी-बड़ी मस्जिदों में शुक्रवार की दोपहर में कड़ी सुरक्षा के बीच मुस्लिम भाईयों ने जुमे की नमाज अदा किया। पुलिस अधीक्षक इलामारन के निर्देश पर सभी मस्जिदों के आसपास के सुरक्षा को लेकर पुख्ता इंतजाम किए गए थे। ग्रामीण अंचलों में स्थित मस्जिदों में भी कड़ी सुरक्षा के बीच नमाज अदा किया गया। मधुबन तहसील क्षेत्र के दरगाह, सिपाह, बीबीपुर, फतेहपुर, मर्यादपुर, दुबारी आदि क्षेत्रों में स्थित मस्जिदों में सुर...