लखनऊ, अप्रैल 25 -- इस्लामिक सेंटर ऑफ इंडिया, फरंगी महल की अपील पर शुक्रवार को देशभर की मस्जिदों में शांति एवं व्यवस्था बनाए रखने तथा अपने प्यारे वतन से आतंकवाद के खात्मे के लिए विशेष दुआएं की गईं। जामा मस्जिद ईदगाह लखनऊ में अपने खुतबे में शाही इमाम ईदगाह लखनऊ मौलाना खालिद रशीद फरंगी महली कहा कि कोई भी धर्म आतंकवाद, जुल्म और ज्यादती का पक्षधर नहीं है। इस्लाम धर्म ने हमेशा आतंकवाद का विरोध किया है। सर्वशक्तिमान ईश्वर ने पवित्र कुरान में कहा है कि यदि कोई व्यक्ति किसी अन्य इंसान को बिना किसी कारण के मारता है, तो ऐसा लगता है जैसे उसने पूरी मानवता को मार दिया है। उन्होंने कहा कि इसका मतलब यह है कि निर्दोष लोगों की हत्या करना बहुत बड़ा पाप है। इस्लाम के अनुसार सभी प्रकार का आतंकवाद निषिद्ध है। इसलिए इस आतंकवादी घटना को इस्लाम से नहीं जोड़ा जाना...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.