अमरोहा, मई 5 -- जुबिलेंट प्रीमियर लीग (जेपीएल-2025) का पहला मैच जुबिलेंट चैलेंजर वन की टीम ने जुबिलेंट रॉयल वन की टीम को 28 रनों से हराया। विजेता टीम के खिलाड़ी मोहित कुमार मैन ऑफ द मैच चुने गए। रविवार को स्थानीय सादुल्लापुर मार्ग स्थित जुबिलेंट की सैकेंड कालोनी के खेल मैदान पर पहली पाली का मैच जुबिलेंट चैलेंजर वन व जुबिलेंट रॉयल वन की टीम के बीच खेला गया। जुबिलेंट के यूनिट हेड विनोद झा, निदेशक जनसंपर्क सुनील दीक्षित, एचआर हेड मनोज शर्मा, एकाउंट हेड विनय शुक्ला ने खिलाड़ियों का परिचय प्राप्त किया। टॉस जीतकर मैदान में उतरी जुबिलेंट चेलेंजर वन की टीम ने 164 रन बनाए। इसमें टीम के कप्तान सतेंद्र कुमार चौधरी ने 36 रन का योगदान रहा जबकि मोहित कुमार ने चार चौके और छह छक्कों की मदद से सर्वाधिक 63 रन बनाए। जीत का लक्ष्य लेकर मैदान में उतरी जुबिलें...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.