मुंगेर, फरवरी 25 -- जमालपुर, निज प्रतिनिधि। नगर परिषद जमालपुर प्रशासन ने जुबलीवेल चौक का सौंदर्यीकरण प्रारंभ कर दिया है। मंगलवार को नप प्रशासन के आदेश पर नप कर्मियों ने जहां जुबलीवेल चौक के किनारे मिट्टी लेवलिंग की, वहीं ईंट बिछाने का कार्य शुरू कर दिया। हालांकि कुछ ही घंटों के अंदर जमालपुर स्टेशन के आईओडब्लू ललन कुमार व उनकी टीम आ धमकी और रेलवे से बिना इजाजत लिए कार्य प्रारंभ करने पर आपत्ति जतायी। आईओडब्लू ललन कुमार ने बताया कि जुबलीवेल चौक की सड़क रेलवे की है। इसलिए इस स्थल पर किसी भी तरह की कार्य के लिए पहले रेल प्रशासन से अनुमति लेनी चाहिए। बिना एनओसी के यहां किसी भी तरह का कार्य नहीं किया जा सकता है। उन्होंने कहा कि अगर एनओसी पत्र है कि तो आईओडब्लू विभाग को पहले देनी चाहिए, तभी कार्य में हाथ लगना चाहिए। आईओडब्लू की टीम ने फिलहाल सौंदर...