काशीपुर, अप्रैल 19 -- जसपुर, संवाददाता। महुआडाबरा के रामलाल सिंह इंटर कॉलेज में पढ़ रहे जुड़वा भाइयों को राज्य में इंटर मेरिट लिस्ट में स्थान बनाया है। केवल सात मिनट बड़े ऋषभ कुमार को 5वीं तो तुषार कुमार को 15वीं रैंक मिली है। ठाकुरद्वारा के ग्राम कुआंखेड़ा निवासी किसान धीरज कुमार के पुत्र ऋषभ और तुषार अपनी बड़ी बहन महिमा चौहान के पास नादेही में रहकर पढ़ाई करते थे। शनिवार को आए रिजल्ट में दोनों को प्रदेश की मेरिट लिस्ट में स्थान मिला है। ऋषभ कुमार को 481 अंक मिले हैं। उसके हिंदी और गणित में 99 प्रतिशत अंक हैं। हाईस्कूल में भी ऋषभ का मेरिट लिस्ट में 17वां स्थान था। ऋषभ ने बताया कि उसका लक्ष्य आईएएस बनना है। वहीं, उसके छोटे भाई तुषार कुमार को भी प्रदेश मेरिट लिस्ट में 15वां स्थान मिला है। तुषार भी हाईस्कूल में 25वीं रैंक लेकर आया था। तुषार ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.