गोपालगंज, जून 26 -- थावे, एक संवाददाता। थावे थाना क्षेत्र के जगदीशपुर गांव में जुड़वा मासूम बहनों की निर्मम हत्या मामले में फरार चल रहे दो आरोपियों पवन सिंह और पिंटू सिंह ने गुरुवार को न्यायालय में आत्मसमर्पण कर दिया। थानाध्यक्ष हरेराम कुमार ने बताया कि दोनों आरोपियों ने पुलिस दबाव व कुर्की की कार्रवाई के डर से समर्पण किया है। इससे पूर्व पुलिस तीन महिला आरोपियों मालती देवी, सुदामा देवी और प्रियंका देवी को गिरफ्तार कर जेल भेज चुकी है। बता दें कि 10 फरवरी को पांच वर्षीय रिद्धि और रितिका की अपहरण कर सरसों के खेत में मुंह में मिट्टी ठूंसकर हत्या कर दी गई थी। मृत बच्चियों की मां पुष्पा देवी ने सात लोगों के खिलाफ नामजद प्राथमिकी दर्ज कराई थी। घटना का कारण पुरानी रंजिश बताया गया है। पुलिस अब भी बाकी फरार अभियुक्तों की तलाश में जुटी है। वाहन जांच...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.