हल्द्वानी, दिसम्बर 21 -- हल्द्वानी, वरिष्ठ संवाददाता। गौलापार स्थित इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में चल रही राष्ट्रीय सब जूनियर एवं जूनियर जुजित्सु चैंपियनशिप के दूसरे दिन भी उत्तराखंड के खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन किया। अब उत्तराखंड ने 16 नए स्वर्ण सहित 34 स्वर्ण पदक जीतकर पहले स्थान पर मजबूत पकड़ बना ली है। वहीं हरियाणा के खिलाड़ियों ने दूसरे दिन 8 स्वर्ण जीतकर दूसरे और उत्तर प्रदेश के खिलाड़ी 5 स्वर्ण जीतकर तीसरे स्थान पर हैं। जुजित्सु एसोसिएशन ऑफ इंडिया के निदेशक (प्रशासन) सतीश जोशी ने इसे राज्य का अब तक का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन बताया। दूसरे दिन स्वर्ण विजेताओं में देहरादून की उन्नति बिष्ट, अल्मोड़ा की रजनी नेगी, हल्द्वानी की मैत्री बुधौनी, शिवन्या गोस्वामी, ऊधमसिंह नगर के जय लोहनी, गौरव शर्मा, अविघ्यन नेगी, परिध...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.