जमशेदपुर, सितम्बर 17 -- जमशेदपुर। जुगसलाई सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में बुधवार को स्वस्थ नारी सशक्त परिवार कार्यक्रम शुरू हो गया। इसमें जमशेदपुर के सांसद विद्युत वरण महतो, सिविल सर्जन डॉ. साहिर पाल, स्वास्थ्य केंद्र के प्रभारी डॉ. एमए अंसारी समेत अन्य कई शामिल हुए। सांसद ने कहा कि, महिलाओं को अपने परिवार पर स्वास्थ्य पर ध्यान देना चाहिए क्योंकि, महिला के स्वस्थ रहने से परिवार के सभी सदस्य निरोग रहते हैं। सिविल सर्जन ने लोगों को बताया कि सरकार महिलाओं के स्वास्थ्य को लेकर कई योजनाएं लागू की है। जिसका लाभ सभी को उठाना चाहिए।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.