जमशेदपुर, सितम्बर 25 -- जमशेदपुर। स्वच्छता ही सेवा पखवाड़ा के तहत जुगसलाई नगर परिषद ने नयाबाजार परिसर में श्रमदान से सफाई करने के साथ स्वच्छता जागरूकता रैली निकाली है। इससे पूर्व स्कूलों बच्चों के पेंटिंग कार्यक्रम का आयोजन किया गया। बच्चों ने स्वच्छता को लेकर स्लोगन भी दिया और अपने आसपास के क्षेत्र को साफ रखने की शपथ ली। कार्यक्रम के दौरान नगर परिषद के विशेषज्ञ ने बच्चों को सोर्स सेग्रीगेशन के महत्व की जानकारी देकर गीला कचरा-सूखा कचरा के बारे में बताया। बताया जाता है कि नगर परिषद स्वच्छता पखवाड़ा को लेकर रोज एक नया कार्यक्रम आयोजित कर रहा है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.