जमशेदपुर, फरवरी 10 -- जमशेदपुर। जुगसलाई नगर परिषद चुनाव में अध्यक्ष पद की प्रत्याशी रिंकू सिंह ने मंगलवार को सघन जनसंपर्क अभियान चलाया। इस दौरान उन्होंने विभिन्न मोहल्लों और बस्तियों में जाकर लोगों से सीधा संवाद किया। जनसंपर्क के दौरान हर वर्ग के लोगों से उन्हें भरपूर आशीर्वाद मिला।रिंकू सिंह ने कहा कि वे राजनीति के लिए नहीं, बल्कि जनसेवा के उद्देश्य से चुनावी मैदान में उतरी हैं। जुगसलाई को उन्होंने अपना घर बताते हुए कहा कि यहां का हर नागरिक उनके परिवार का हिस्सा है। उन्होंने गुरुद्वारा, वीर कुंवर सिंह चौक, स्टेशन रोड, दुबे मोहल्ला, कुमार चौक, दुर्गा बाड़ी, नया बाजार और फिरंगी चौक सहित कई इलाकों का दौरा किया, जहां लोगों ने उनका गर्मजोशी से स्वागत किया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...