जमशेदपुर, फरवरी 18 -- जुगसलाई में रविवार देर रात ब्राउन शुगर बेचने को लेकर हुए विवाद में हुई फायरिंग में एक युवक घायल हो गया। घायल का नाम इसरार है, जो जुगसलाई पुरानी बस्ती रोड का निवासी है। भाकुड़ और रोहित नामक युवक के बीच विवाद हुआ था। दोनों ही अवैध रूप से ब्राउन शुगर का कारोबार करते हैं। इसको लेकर उनके बीच एक महीने से विवाद चल रहा था। इसी को लेकर रविवार देर रात करीब 2 बजे उनके बीच झगड़ा हो गया, जिसमें भाकुड़ ने फायरिंग कर दी। उसने करीब 12 राउंड फायरिंग की। गोली की आवाज सुनकर इसरार अपने घर से निकला ही था कि उसे एक गोली लग गई। गोली उसकी गर्दन में लगी। इसके बाद परिवार के लोग उसे टीएमएच ले गए, जहां उसका इलाज चल रहा है। इधर, रात में ही सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और उसने भाकुड़ और रोहित दोनों के घर पर छापेमारी की। स्थानीय लोगों ने बत...