जमशेदपुर, फरवरी 11 -- जुगसलाई नगर परिषद के अध्यक्ष पद की उम्मीदवार रिंकू सिंह ने मंगलवार को विभिन्न क्षेत्रों में जनसंपर्क अभियान चलाया। इस दौरान नया बस्ती स्थित साहू धर्मशाला में साहू समाज एवं न्यू एकता क्लब के साथ बैठक हुई। इससे रिंकू सिंह ने लोगों से समर्थन की मांग की। पोटका की पूर्व विधायक मेनका सरदार और भाजपा के जिला महामंत्री अनिल मोदी व न्यू एकता क्लब के अध्यक्ष बृज किशोर बरनवाल समेत दर्जनों लोग बैठक में मौजूद थे। रिंकू सिंह ने क्रम संख्या 8 पर अंकित ईंटें की निशान पर बटन दबाने की अपील की। उन्होंने कहा कि जुगसलाई के विकास के साथ ही हर एक नागिरक की सहायता में 24 घंटे उपलब्ध रहूंगी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...