जमशेदपुर, जुलाई 20 -- जमशेदपुर। जुगसलाई व्यावसायिक क्षेत्र के डाकघर में रेलवे जनरल टिकट और आरक्षण बुकिंग की सुविधा होनी चाहिए। व्यवसायी श्रवण देबुका ने यह उठाया और राष्ट्रपति को पत्र भेजा है। व्यवसायी ने राष्ट्रपति को बताया कि, रेलवे लोगों को टिकट एवं आरक्षण बुकिंग की सेवा डाकघरों के माध्यम से उपलब्ध करा रही है। जमशेदपुर के मानगो डाकघर से यह सुविधा जनता के लिए उपलब्ध है। जुगसलाई डाकघर में अतिरिक्त सुविधा को बहाल करने हेतु जगह उपलब्ध है। डाक घर मे रेल टिकट मिलने से लोगों को 2 किमी का चक्कर नहीं लगाना पड़ेगा।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.