जमशेदपुर, जनवरी 22 -- जुगसलाई नया बाजार फिरंगी चौक के पास रहने वाले अमृतपाल के घर लाखों के गहने और नकद चोरी करने के मामले में पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर ली है। इस संबंध में अज्ञात के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर जांच में जुट गई है। पुलिस ने आरोपी की पहचान के लिए सीसीटीवी फुटेज की भी जांच की है जिसमें आरोपी घर से समान लेकर जाता दिख रहा है। बता दे कि अमृतपाल के घर बुधवार रात नकद समेत 25 लाख के गहनों की चोरी हो गई थी। सुबह उठने पर उन्हें चोरी की जानकारी हुई थी। फ़ुलबल पुलिस मामले की जांच कर रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...