जमशेदपुर, मार्च 28 -- जमशेदपुर। जुगसलाई रेलवे क्रॉसिंग पर जल्द फुट ओवरब्रिज शुरू करने की कवायद शुरू है। फुट ओवरब्रिज के एक छोर पर ग्रेनाइट लगाने का काम खत्म हो गया जबकि एप्रोच रोड का कार्य अंतिम चरण में है। लेकिन एपोच रोड को अभी जुगसलाई के बाटा चौक, गद्दी मोहल्ला व पुरानी बस्ती की सड़क से नहीं जोड़ा गया है। इससे जुगसलाई, बागबेड़ा, हरहरगुट्टू समेत अन्य क्षेत्र के हजारों पैदल राहगीर दिनभर जान हथेली पर लाइन पार करते हैं। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने जुगसलाई में लाइन के ऊपर 31 जनवरी 2023 को फ्लाईओवर का उद्घाटन किया था। इसके साथ ही रेलवे ने क्रॉसिंग को बंद कर दिया था।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.