जमशेदपुर, जनवरी 10 -- जुगसलाई नगर परिषद ने बकाया टैक्स की वसूली को लेकर अभियान तेज कर दिया है। लक्ष्य जनवरी तक होल्डिंग टैक्स में सात करोड़ रुपये से अधिक की राशि वसूलना है। इसके लिए नगर परिषद ने कर्मचारियों की टीम गठित की है, जो घर-घर जाकर बकायेदारों को टैक्स जमा करने की सलाह दे रही है। नगर परिषद की ओर से स्पष्ट किया गया है कि तय समय में टैक्स जमा नहीं करने पर बकायेदारों का बैंक खाता सीज किया जाएगा और मकान की खरीद-बिक्री पर रोक लगाई जाएगी। जानकारी के अनुसार, नगर परिषद के 22 वार्डों में 35 ऐसे मकान हैं, जिन पर करोड़ों रुपये का होल्डिंग टैक्स बकाया है। बकायेदारों की सूची नोटिस बोर्ड पर चस्पा कर आगे की कार्रवाई की तैयारी की जा रही है। इसके अलावा होल्डिंग, ट्रेडिंग और वाटर टैक्स के अन्य बकायेदारों को भी नगर परिषद ने जल्द भुगतान नहीं करने पर स...