जमशेदपुर, जनवरी 8 -- जमशेदपुर। जुगसलाई नगर परिषद के कार्यपालक पदाधिकारी संदीप पासवान के निर्देश पर कर्मचारियों की टीम ने बुधवार को यातायात व्यवस्था सुचारू रखने की योजना से स्टेशन रोड, चौक बाजार, धर्मशाला रोड, क्रॉसिंग रोड सहित अन्य क्षेत्रों में जांच अभियान चलाया। इस दौरान लोगों को वाहन सड़क के दोनों ओर पीली लाइन के भीतर खड़ी करने का सुझाव दिया गया, लाइन के बाहर खड़ी वाहन के मालिकों पर ट्रैफिक पुलिस की मदद से जुर्माना करने के साथ कानूनी कार्रवाई की चेतावनी दी गई। नप के अनुसार, सड़क किनारे वाहन खड़ी करने के कारण जाम की स्थिति उत्पन्न होती है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.