बलरामपुर, जनवरी 9 -- तुलसीपुर, संवाददाता। आदर्श नगर पंचायत तुलसीपुर के वार्ड नंबर 9 स्थित मंडी समिति क्षेत्र में पेयजल संकट लगातार गंभीर होता जा रहा है। खासकर पश्चिमी क्षेत्र के जुगलीपुर मोहल्ले में बीते करीब 15 दिनों से लोगों को दूषित पानी की आपूर्ति की जा रही है, जिससे स्थानीय निवासियों में भारी चिंता और आक्रोश व्याप्त है। लोगों का कहना है कि पानी की आपूर्ति न केवल दूषित है, बल्कि उसके आने का समय भी पूरी तरह अनियमित हो गया है। वहीं दूषित जल पीने से लोगों में बीमारियों के फैलना का खतरा भी बढ़ता जा रहा है। स्थानीय निवासियों का कहना है कि पहले जहां सुबह, दोपहर और शाम तय समय पर पानी उपलब्ध हो जाता था, वहीं अब केवल कुछ ही मिनटों के लिए पानी छोड़ा जा रहा है। वह पानी भी पीने योग्य नहीं होता, जिससे लोगों को मजबूरन वैकल्पिक साधनों का सहारा लेना ...