अमरोहा, मार्च 17 -- जुए में हार-जीत को लेकर दो पक्षों के बीच मारपीट हो गई। अफरातफरी के बीच मोहल्लेवासियों की सूचना के बाद भी पुलिस मौके पर नहीं पहुंची। हंगामे के बाद आरोपी फरार हो गए। स्थानीय लोगों के मुताबिक नगर में गजरौला-हसनपुर मार्ग स्थित एक आम के बाग में बीते करीब दो माह से जुआ खेला जा रहा है। इसके चलते आसपास नर्सरी में काम करने वाले लोगों को भी परेशानी का सामना करना पड़ रहा था। वहीं बताया जा रहा है कि बीते दो दिन से जुआ शहर के एक बिजलीघर के पीछे स्थित घर में हो रहा है। सोमवार दोपहर वहां हार-जीत को लेकर दो पक्षों के बीच विवाद हो गया। विवाद बढ़ने पर गाली-गलौज के बाद मारपीट होने लगी। मोहल्ले में हंगामा खड़ा हो गया। शोर होने पर मोहल्लेवासी घरों से बाहर निकले। फोन कर पुलिस को सूचना दी लेकिन इसके बाद भी पुलिस मौके पर नहीं पहुंची। बाद में ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.