हापुड़, जून 19 -- क्षेत्र के गांव अल्लाबख्शपुर से एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है, जहां एक व्यक्ति ने जुए की लत के चलते अपना ही घर गिरवी रख दिया। जब पत्नी ने इसका विरोध किया तो पति ने उसके साथ मारपीट की और जान से मारने की धमकी दी। पीडि़ता ने कोतवाली में तहरीर देकर न्याय की गुहार लगाई है। पीडि़ता का कहना है कि उसका पति लंबे समय से जुए का आदी है और अक्सर घर का कीमती सामान बेच देता था। हाल ही में उसने घर को भी एक जानकार के पास गिरवी रख दिया, जिससे परिवार आर्थिक संकट में आ गया। जब पत्नी ने इसका विरोध किया और समझाने की कोशिश की, तो आरोपी पति ने उसकी बेरहमी से पिटाई कर दी। महिला के शरीर पर चोट के कई निशान भी हैं। पीडि़ता ने पति के खिलाफ कोतवाली में तहरीर दी है, जिसमें उसने खुद की जान को भी खतरा बताया है। पीडि़ता का कहना है कि आरोपी अब बच्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.